अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Cabinet Meeting: उत्तरकाशी से वर्चुअली शामिल हुए सीएम धामी, आपदा प्रभावितों को दी श्रद्धांजलि, अनुपूरक बजट को मिली हरी झंडी

On: August 8, 2025 8:08 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री इस समय उत्तरकाशी दौरे पर हैं, लिहाजा उन्होंने बैठक में वर्चुअली शिरकत की। बैठक की शुरुआत आपदा में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

बैठक के दौरान उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र सहित प्रदेशभर में हाल ही में आई आपदाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। अधिकारियों ने धराली में हुई भारी तबाही, राहत व बचाव कार्यों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की तैयारियों को लेकर कैबिनेट को अवगत कराया।

कैबिनेट ने 19 अगस्त से प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले अनुपूरक बजट प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। यह बजट राज्य के विकास कार्यों और आपदा राहत प्रयासों में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में इन दो मुख्य विषयों—आपदा प्रस्तुतीकरण और अनुपूरक बजट को मंजूरी—के साथ ही बैठक समाप्त की गई। मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

नवीनतम अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए जुड़े रहें।

यह भी पढें- उत्तरकाशी आपदा: मुख्यमंत्री धामी तीसरे दिन भी मैदान में, राहत कार्यों की कमान खुद संभाली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment