अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Cabinet: अग्निवीरों को संविदा पदों में आरक्षण की मंजूरी, धर्मांतरण कानून में और कड़ाई

On: August 13, 2025 8:31 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने तथा अग्निवीरों को संविदा पदों पर आरक्षण देने से जुड़े बड़े फैसले शामिल हैं।

सरकार ने अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नए प्रावधान के तहत सेवाकाल पूरा करने के बाद अग्निवीरों को समूह-ग के वर्दीधारी पदों की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। इस आरक्षण का लाभ केवल उत्तराखंड के मूल निवासी या स्थायी निवासी अग्निवीरों को मिलेगा। अनुमान है कि अगले वर्ष सेवा निवृत्ति के बाद करीब 850 पदों पर भर्ती की जाएगी।

बैठक में धर्मांतरण कानून को और कड़ा करने के लिए भी महत्वपूर्ण संशोधनों को स्वीकृति दी गई। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, अब इस अपराध के लिए सजा 10 साल से बढ़ाकर 14 साल कर दी गई है, जबकि कुछ गंभीर मामलों में 20 साल तक की सजा का प्रावधान होगा। इसके अलावा, जुर्माने की राशि भी 50 हजार से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।

ये फैसले राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक अवसर देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

यह भी पढें- “आपका देहरादून जल्द दिखेगा नए रूप में, निखरेगा घंटाघर, घटेगा ट्रैफिक दबाव”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

Leave a Comment