अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी प्रकरण में नया मोड़, आज एसआईटी के सामने मोबाइल जमा करेंगी उर्मिला सनावर

On: January 13, 2026 10:09 AM
Follow Us:

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक ऑडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। वायरल ऑडियो में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच हुई कथित बातचीत सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

ऑडियो वायरल होने के पश्चात बहादराबाद और झबरेड़ा थानों में सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने पहले से दर्ज मामलों के आधार पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

इसी क्रम में मंगलवार को उर्मिला सनावर अपने मोबाइल फोन एसआईटी के समक्ष जांच के लिए जमा करेंगी। एसआईटी मोबाइल फोन और वायरल ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेगी, ताकि ऑडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को एसआईटी ने उर्मिला सनावर से पूछताछ की थी, जबकि शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी लंबी पूछताछ हुई थी। पूछताछ के दौरान उर्मिला सनावर ने अपने मोबाइल फोन जांच एजेंसी को सौंपने की जानकारी दी थी।

इस संबंध में महामंडलेश्वर स्वामी दर्शन भारती महाराज ने बताया कि मंगलवार को उर्मिला सनावर औपचारिक रूप से अपना मोबाइल फोन एसआईटी को सौंपेंगी। मामले में आगे की जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक विश्लेषण के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment