अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: केदारनाथ धाम में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 33 केवी का अत्याधुनिक सब स्टेशन बनेगा

On: October 8, 2025 10:18 AM
Follow Us:

केदारनाथ धाम में अब बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होने जा रही है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) धाम क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस नया 33/11 केवी सब स्टेशन तैयार कर रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से केदारनाथ में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि यह नया बिजलीघर अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इसके निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बिजलीघर की कुल क्षमता 2×5 एमवीए होगी, जिससे केदारनाथ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और विश्वसनीय बनेगी।

हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचते हैं, जिससे यात्रा सीजन में बिजली की मांग कई गुना बढ़ जाती है। इस बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यूपीसीएल द्वारा यह आधुनिक बिजलीघर तैयार किया जा रहा है। इसके बनने से प्रतिकूल मौसम या आपात स्थिति में भी त्वरित बिजली बहाली संभव हो सकेगी।

यह बिजलीघर उन्नत नियंत्रण प्रणाली, उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होगा। अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यूपीसीएल प्रदेश के दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक अत्याधुनिक विद्युत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस परियोजना के पूरा होने पर केदारनाथ धाम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें – देहरादून में 14 साल बाद जनगणना की तैयारियां तेज, 100 वार्डों में डिजिटल सर्वे की तैयारी पूरी*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment