अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी बादल फटने से धराली में खीरगंगा उफानी, बाढ़ से मची तबाही; 10–12 मजदूर मलबे में दबे होने की आशंका

On: August 5, 2025 9:30 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली गांव में सोमवार देर रात खीरगंगा नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में करीब 20 से 25 होटल और होमस्टे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खीरगंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से अचानक पानी का स्तर बढ़ा और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र जलप्रलय की चपेट में आ गया। स्थानीय निवासी राजेश पंवार ने बताया कि बाढ़ का कारण ऊपरी इलाकों में बादल फटना बताया जा रहा है।

बाढ़ के चलते धराली बाजार क्षेत्र में कई होटल व दुकानों में मलबा घुस गया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है। खीरगंगा के पार बसे कई घरों में लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना हो चुकी हैं।

इस बीच, उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के बनाल पट्टी क्षेत्र में भारी बारिश से करीब डेढ़ दर्जन बकरियां कुड गदेरे में बह गईं। गदेरे के उफान पर आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के निदेशक डॉ. रोहित थपलियाल के अनुसार, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। हालात को देखते हुए देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखे गए हैं।

यह भी पढें- हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर पर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराया ,प्रशासन अलर्ट मोड पर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

Leave a Comment