अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: एएनपीआर कैमरों से होगी ग्रीन सेस की वसूली, नियम तोड़ने पर कटेगा चालान, परिवहन विभाग की बड़ी तैयारी

On: May 12, 2025 10:43 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में 55 नए एएनपीआर कैमरे लगेंगे, अब कुल संख्या होगी 105,ग्रीन सेस वसूली और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर स्वचालित कार्रवाई की तैयारी

परिवहन विभाग राज्यभर में यातायात व्यवस्था को सख्त और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से 55 और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाने की तैयारी में है। वर्तमान में राज्य में 17 स्थानों पर 50 एएनपीआर कैमरे कार्यरत हैं। इनकी संख्या अब बढ़ाकर 105 की जा रही है। इसके लिए अगले एक महीने में 20 नए स्थानों पर कैमरे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि ये कैमरे ग्रीन सेस वसूलने और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ स्वचालित चालान जारी करने में मदद करेंगे। ग्रीन सेस की वसूली के लिए इन कैमरों को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से इंटीग्रेट किया जाएगा। प्रक्रिया प्रगति पर है और इसके तहत जिन वाहनों में फास्टैग लगा होगा, उनके वॉलेट से निर्धारित राशि स्वतः कट जाएगी।

बाहरी राज्यों के वाहनों से एक बार वसूला जाएगा ग्रीन सेस

उप परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा ने बताया कि यह ग्रीन सेस बाहरी राज्यों से आने वाले निजी और व्यावसायिक वाहनों से लिया जाएगा। सेस वसूली की प्रणाली इस तरह विकसित की जा रही है कि 24 घंटे की अवधि में किसी वाहन से केवल एक बार ही राशि काटी जाएगी। यदि एक बार शुल्क कट चुका है, तो अगले स्थान पर लगे कैमरे उस वाहन से दोबारा सेस नहीं काटेंगे।

इसके अलावा, एएनपीआर कैमरों को वाहन फोर (Vahan 4.0) पोर्टल से जोड़ने की योजना भी बनाई जा रही है। इससे वाहनों की फिटनेस, टैक्स, परमिट जैसे दस्तावेजों की स्थिति का पता चल सकेगा। यदि किसी वाहन की स्थिति नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई, तो उस पर स्वतः चालान जनरेट होकर वाहन स्वामी तक पहुंच जाएगा।

यह नई व्यवस्था राज्य की सड़कों पर निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही, नियमों के उल्लंघन पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई को सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड सरकार छोटे व्यवसाय के लिए सरकार देगी चार गुना अधिक ऋण, स्वरोजगार की नई नीति तैयार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment