अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी आपदा: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, धराली में तैनात किए गए मनोचिकित्सक, देहरादून-ऋषिकेश में ICU बेड रिजर्व

On: August 6, 2025 6:34 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने से हुई भीषण आपदा के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्कता की स्थिति में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद आपदा प्रबंधन के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी विशेष रूप से सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में घायलों और प्रभावितों को त्वरित और प्रभावी इलाज मिल सके।

आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं तैयार
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि देहरादून और ऋषिकेश समेत राज्य के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त संख्या में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। विशेष रूप से आईसीयू बेड्स और जनरल वार्ड की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। प्रमुख अस्पतालों में उपलब्ध बेड की स्थिति इस प्रकार है:

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, देहरादून:
150 जनरल बेड | 50 ICU बेड

कोरोनेशन जिला चिकित्सालय, देहरादून:
80 जनरल बेड | 20 ICU बेड

एम्स, ऋषिकेश:
50 जनरल बेड | 20 ICU बेड

इन अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है।

मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
आपदा के मानसिक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रभावितों की मानसिक स्थिति को संभालने के लिए विशेष रूप से तीन मनोचिकित्सकों की टीम को धराली भेजा गया है। ये विशेषज्ञ स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से संवाद करेंगे और उन्हें काउंसलिंग व मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करेंगे।

स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि ऐसी आपदाओं के बाद अवसाद, घबराहट और तनाव जैसी मानसिक चुनौतियां आम होती हैं। सरकार का उद्देश्य है कि केवल शारीरिक उपचार ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी प्रभावित लोगों को सहारा दिया जाए।

राज्यभर में हेल्थ इमरजेंसी अलर्ट
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आपदा रिस्पॉन्स टीमें चौबीसों घंटे सक्रिय हैं। 108 एम्बुलेंस सेवा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित रेस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि एक भी घायल या ज़रूरतमंद व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थिति के लिए तैयार है और राहत कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।

यह भी पढें- उत्तरकाशी आपदा: बादल फटने से सेना के 10 जवान लापता, राहत कार्यों में जुटे हैं साथी सैनिक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

Leave a Comment