Demo

नैनीताल जिले के शिक्षक अब केवल बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी संभालेंगे। डीईओ बेसिक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पांच शिक्षकों को ट्रैफिक जाम के निराकरण के लिए नामित किया गया है। इस आदेश के तहत, ये शिक्षक सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।आदेश की पृष्ठभूमिपर्यटकों के लगातार बढ़ते दबाव और जिले में पुलिसकर्मियों की कमी के कारण, डीएम के निर्देश पर यह अजीबोगरीब निर्णय लिया गया है। शिक्षकों में सहायक अध्यापक एलटी दान सिंह बिष्ट, आशीष साह, महिपाल चंद्र, वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह नेगी, और कनिष्ठ सहायक अंकित चंद्र शामिल हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिकाशुक्रवार को एलटी शिक्षकों और वरिष्ठ सहायकों ने यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस की मदद की। एलटी शिक्षक आशीष साह ने बताया कि उनकी ड्यूटी रूसी बाइपास पर लगी थी। पर्यटन सीजन में नैनीताल की यातायात व्यवस्था अक्सर चरमरा जाती है, और इसे सुधारने के लिए डीएम वंदना सिंह ने अधिकारियों की ड्यूटी एंट्री प्वाइंटों पर लगाई थी। शिक्षक संघ का विरोध राजकीय शिक्षक संघ ने इस निर्णय का विरोध किया है। उनका कहना है कि शिक्षकों को केवल अध्यापन का कार्य करना चाहिए, और अन्य कार्यों में उन्हें शामिल करने से एक गलत परिपाटी और संदेश जाता है। शिक्षक संघ के अनुसार, इससे शिक्षकों का असली कार्य प्रभावित होता है। संघ ने यह भी कहा कि ड्यूटी में लगे शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी या शिकायत होने पर तत्काल जनपद कार्यकारिणी को सूचित करना चाहिए, ताकि वे इसका विरोध कर सकें।

यह भी पढें- गुच्चूपानी में भूमाफिया का बड़ा फर्जीवाड़ा: मृत महिला संत को जिंदा दिखाकर 25 करोड़ की जमीन पर कब्जा

Share.
Leave A Reply