Demo

सड़क पर कब्जा कर कारोबार करने वालों को नगर निगम से कोई भय नहीं है। 24 घंटे बीतते न बीतते, क्रियाशाला रोड पर अतिक्रमण का बाजार फिर से सज गया। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।इन दिनों नगर निगम चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रहा है। अधिकांश जगहों पर नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था में सुधार और स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे सामने आ रहे हैं। शनिवार शाम वार्ड 53 की चौपाल क्रियाशाला के सामने सड़क पर आयोजित की गई थी। इस दौरान, क्रियाशाला समिति के सदस्यों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर दोनों ओर अतिक्रमण से परेशानी हो रही है।शाम को सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट के नेतृत्व में फड़-ठेले हटाए गए और जब्ती की कार्रवाई की गई।

यह भी पढें- सिडकुल थानाक्षेत्र की राजपूत विहार कॉलोनी में धर्म परिवर्तन का मामला: पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

साथ ही, चालान के माध्यम से सात हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। लेकिन रविवार सुबह होते ही सड़क पर फिर से वही स्थिति बन गई। यह दर्शाता है कि निगम की कार्रवाई का डर 24 घंटे के अंदर ही समाप्त हो गया।सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कहा है कि अगली बार पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply