अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

UN में गूंजा भारत का कड़ा संदेश: आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब किया

On: May 24, 2025 3:28 AM
Follow Us:

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कठघरे में खड़ा किया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने सुरक्षा परिषद की खुली चर्चा के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत ने लंबे समय से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना किया है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण 26/11 के मुंबई हमले से लेकर हाल ही में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या तक है।

राजदूत हरीश ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए आतंकवाद का सबसे अधिक शिकार आम नागरिक हुए हैं। यह आतंकवाद न सिर्फ जान-माल की हानि करता है, बल्कि भारत की सामाजिक और आर्थिक प्रगति पर भी कुठाराघात करता है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देश का अंतरराष्ट्रीय मंच पर नागरिकों की सुरक्षा पर भाषण देना, पूरी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी का अपमान है।

पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुआ आतंकवादी हमला दर्शाता है कि आतंक की साजिशें आज भी जीवित हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार चुनौती दे रही हैं इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया और 6 मई की रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर तथा पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी शिविरों को सटीक हमलों में तबाह कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया, जिससे दोनों देशों के बीच हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए।भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में कोई समझौता नहीं करेगा और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इस मुद्दे को लगातार उठाता रहेगा।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून के तीन निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से इलाज जारी रहेगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लेबनान के बेरूत में इजरायली हवाई हमले के बाद मलबे में दबी इमारतें और बचाव कार्य करते लोग।

लेबनान पर इजरायल का भीषण प्रहार: 10 मिनट में दागीं 100 मिसाइलें, 250 की मौत से दहला बेरूत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन में मीडिया के सामने खड़े होकर ईरान को हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा कर रहे हैं, पीछे स्क्रीन पर हिंदी में 'चेतावनी: 50% टैरिफ' लिखा है और वॉशिंगटन स्मारक दिख रहा है।

सीजफायर के बाद ट्रंप का ‘टैरिफ अटैक’: ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगेगा 50% भारी शुल्क

* वाशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर एक टेबल पर बैठकर चर्चा कर रहे हैं। पृष्ठभूमि में एक बड़ी स्क्रीन पर "होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने" की शर्त के साथ "ईरान युद्ध पर दो सप्ताह का ब्रेक" शीर्षक वाला एक नक्शा दिखाई दे रहा है।

मिडल-ईस्ट में बड़ी कूटनीतिक जीत: ट्रंप ने ईरान पर 2 हफ्ते के युद्धविराम का किया एलान, पाकिस्तान की मध्यस्थता ने पलटी बाजी

कुवैत के शुवैख तेल क्षेत्र में वित्त मंत्रालय के कॉम्प्लेक्स पर ड्रोन हमले के बाद जलती हुई इमारतें और धुआं।

खाड़ी में गहराया युद्ध का संकट: ईरान का कुवैत पर बड़ा ड्रोन हमला, तेल क्षेत्र और मंत्रालय की इमारतें बनीं निशाना

कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी में आग और ईरान के ड्रोन हमले का दृश्य

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के संकेत: कुवैत की बड़ी रिफाइनरी पर ईरान का ड्रोन हमला, ट्रंप की चेतावनी के बाद दहला खाड़ी क्षेत्र

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

Leave a Comment