अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Udham Singh Nagar:हाईवे पर दो डंपरों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक – चालक बाल-बाल बचे

On: May 12, 2025 7:12 AM
Follow Us:

गदरपुर: रविवार शाम गदरपुर क्षेत्र में मसीद गांव के पास हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब खनन सामग्री से भरे दो डंपर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक डंपर की डीजल टंकी फट गई और देखते ही देखते दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हालांकि हादसे के दौरान दोनों चालक समय रहते वाहन से कूद गए और अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों डंपर पूरी तरह जल चुके थे।

यह है पूरा मामला:
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा निवासी इमरान रविवार शाम को अपना डंपर खनन सामग्री के साथ बाजपुर से बरेली की ओर लेकर जा रहा था। जब वह मसीद गांव स्थित माइनिंग चौकी पर दस्तावेजों की जांच करा रहा था, उसी दौरान गदरपुर के सरोवर नगर निवासी मुराद का मिट्टी से भरा डंपर तेज रफ्तार में आकर इमरान के खड़े डंपर से टकरा गया।

टक्कर के बाद मुराद के डंपर की डीजल टंकी में विस्फोट हो गया, जिससे दोनों डंपरों में आग लग गई। मुराद ने फुर्ती दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, वहीं इमरान पहले से ही वाहन से बाहर था।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने तत्काल मोर्चा संभाला और आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों वाहन जलकर खाक हो चुके थे। इस हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य किया।

यह भी पढें- देहरादून: रिस्पना पुल से धर्मपुर तक बनेगा एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, यातायात जाम से मिलेगी राहत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment