अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पौड़ी में दर्दनाक हादसा: घास काट रही बुजुर्ग महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर मौत — ग्रामीणों में आक्रोश

On: November 13, 2025 1:29 PM
Follow Us:

पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक के बगड़ीगाड़ गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना घटी। गांव की 65 वर्षीय रानी देवी पत्नी रमेश चंद्र पर उस समय गुलदार ने हमला कर दिया जब वह खेतों के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रानी देवी अपनी बहू सपना के साथ चारापत्ती लेने खेतों की ओर गई थीं। दोपहर करीब एक बजे सपना घर लौट आई, जबकि रानी देवी खेत में ही रह गईं। इसी दौरान गुलदार ने अचानक उन पर हमला किया और उन्हें घसीटते हुए करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में ले गया। जब रानी देवी देर तक घर नहीं लौटीं, तो सपना अपने बेटे कार्तिक के साथ उनकी तलाश में निकली। इस दौरान गुलदार ने कार्तिक पर भी झपटने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया।

कुछ देर बाद ग्रामीणों ने तलाश के दौरान झाड़ियों में रानी देवी का अधखाया शव बरामद किया। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन लोगों का आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार सक्रिय हैं, जिसकी शिकायत कई बार विभाग को दी गई, बावजूद इसके न तो गश्त बढ़ाई गई और न ही पिंजरे लगाए गए। ग्रामीणों ने मांग की कि गुलदार को तत्काल आदमखोर घोषित कर उसे मार गिराया जाए। मृतका के बेटे राकेश कुमार ने चेतावनी दी कि जब तक गुलदार को आदमखोर घोषित नहीं किया जाता, वे शव को उठाने नहीं देंगे।

बता दें कि नौ नवंबर को भी बगड़ीगाड़ क्षेत्र के अलखेतू तोक में गुलदार ने एक महिला सावित्री देवी पर हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गई थीं। उस समय भी ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी दोनों ही माहौल हैं। वहीं, राज्य के लोक निर्माण मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी को तत्काल मुआवजा देने और हमलावर बाघ को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment