अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर खड़े जनरेटर से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

On: December 11, 2025 10:36 AM
Follow Us:

हरिद्वार में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर खड़े जनरेटर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक युवा खिलाड़ी सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

घटना कनखल थाना क्षेत्र के प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर की है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से हरिद्वार की ओर आ रही बलेनो कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े बड़े जनरेटर से टकरा गई। कार चला रहे 20 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

टक्कर के समय जनरेटर के पास काम कर रहे दो मजदूर—राजू राय और अजब सिंह—भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में अर्पित का दोस्त रहमान गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना की असली वजह क्या थी—तेज रफ्तार, लापरवाही या कोई अन्य कारण।

स्थानिय लोगों के अनुसार, इस फ्लाईओवर पर कई बार तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment