हरिद्वार के जिला अस्पताल की मोर्चरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी (36) का शव चूहों ने कुतर दिया। मृतक का चेहरा, सिर और आंख भी चूहों ने नुकसान पहुंचाया। घटना ने परिजनों और स्थानीय नेताओं में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया।
जानकारी के अनुसार, लखन शर्मा शुक्रवार शाम हार्ट अटैक के कारण निधन हो गए। उनके परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में लेकर गए। रात के कारण तुरंत पोस्टमार्टम नहीं हो सका। लेकिन सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम कराने पहुंचे, तो उन्हें शव पर गंभीर घाव दिखाई दिए। आसपास चूहे दौड़ते हुए देखे गए, जिससे परिजनों का गुस्सा भड़क गया।
कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भी इस घटना के बाद अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के समय किसी वरिष्ठ अधिकारी का मौके पर न पहुंचना भी सवालों के घेरे में आया।
परिजन और स्थानीय नेता इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
हरिद्वार मोर्चरी में हादसा: पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर का शव चूहों ने नुकसान पहुंचाया, आंख भी हुई गायब
On: December 6, 2025 8:08 AM








