अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में ट्रैफिक उल्लंघन बर्दाश्त नहीं! चालान न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट

On: September 10, 2025 6:50 AM
Follow Us:

आरटीओ देहरादून ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। अब उन वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, जिनके ऊपर लंबित चालान हैं। आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने प्रवर्तन टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे वाहन स्वामियों का रिकॉर्ड जांचें, जिन्होंने नोटिस मिलने के बावजूद चालान नहीं भरा। इस कार्रवाई के तहत वाहन का नंबर विभाग के साफ्टवेयर में ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा, जिससे वह उपयोग नहीं हो सकेगा।

इस वित्तीय वर्ष में दून संभाग में 62,509 वाहन चालान किए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 46,885 चालान थे। कुल मिलाकर 33% वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, वाहन सीज करने की संख्या भी बढ़कर 3,377 हो गई, जबकि पिछले वर्ष 2,712 वाहन सीज किए गए थे। जुर्माना वसूली में ₹9.52 करोड़ की सफलता हासिल की गई, जो पिछले वर्ष ₹7.75 करोड़ थी।

विशेष रूप से टिहरी में चालान संख्या में 144% की वृद्धि हुई, जबकि ऋषिकेश में वाहन सीजिंग में 54.67% और जुर्माना वसूली में 70% की बढ़ोतरी रही।

आरटीओ चमोला ने सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे टैक्स बकाया, नशे में वाहन चलाने और नाबालिग चालकों के खिलाफ सात दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाएं। लंबित चालान वालों को बाइक स्क्वाड के माध्यम से घर पर नोटिस भेजा जाएगा। जुर्माना नहीं भरने पर वाहन ब्लैकलिस्ट और व्यावसायिक वाहनों को सीज किया जाएगा।

यह भी पढें- उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 – सीपी राधाकृष्णन विजयी, बी सुदर्शन रेड्डी को पराजय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment