अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राष्ट्रपति दौरे पर हरिद्वार में बदला ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद

On: November 2, 2025 6:12 AM
Follow Us:

राष्ट्रपति के हरिद्वार दौरे को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित पतंजलि योगपीठ दौरे के चलते हरिद्वार में रविवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदली गई है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। सुबह 6 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली और रुड़की से आने वाले वाहनों के लिए बदला रूट
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति के आगमन से एक घंटा पहले ही ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया जाएगा।
• दिल्ली से हरिद्वार आने वाले वाहन नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर–कनखल मार्ग से हरिद्वार भेजे जाएंगे।
• रुड़की की दिशा से आने वाले वाहन पिरान कलियर से धनौरी मार्ग होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे।
• वहीं हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन पतंजलि फ्लाईओवर की सर्विस लेन का प्रयोग करेंगे।
पतंजलि क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान पतंजलि फ्लाईओवर पर हर तरह का आवागमन रोक दिया जाएगा। फ्लाईओवर और पतंजलि विश्वविद्यालय की सर्विस लेन पर बैरियर लगाकर आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
मुख्य मार्गों पर लागू रहेंगे ये डायवर्जन
• सल्फर मोड़, बहादराबाद से पतंजलि की ओर आने वाले वाहनों को शान्तरशाह पुलिस चौकी से अंदर वाले मार्ग से होते हुए पथरी रौ-पुल के रास्ते हरिद्वार भेजा जाएगा।
• रायवाला से हरिद्वार की दिशा में आने वाले वाहनों को सप्तऋषि–भारत माता मंदिर मार्ग से पुराना एआरटीओ चौक पर रोका जाएगा।
• नजीबाबाद व चंडी चौक से ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों को आनन्दवन समाधि सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जाएगा।
• नजीबाबाद व चंडी चौक से दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहनों को अलकनंदा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोक दिया जाएगा।
• शंकराचार्य चौक से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक गायत्री लोक सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जाएगा।
• गुरूकुल कांगड़ी से दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहनों को राइस मिल तिराहा सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर हरिलोक तिराहा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोका जाएगा।
• भगवानपुर से हरिद्वार व सिडकुल की ओर आने वाला ट्रैफिक धनौरी–सुमन नगर मार्ग से होते हुए आगे भेजा जाएगा।
पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
पतंजलि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से अंदर परिसर तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। ब्वॉयज मैस बैरियर से कार्यक्रम स्थल तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
• कार्यक्रम में शामिल वीआईपी व अधिकारी वर्ग के वाहनों की पार्किंग आचार्यकुलम परिसर में की जाएगी।
• वहीं आम लोगों के वाहनों की सामान्य पार्किंग व्यवस्था पतंजलि फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थानों और फेज-1 पार्किंग क्षेत्र में की गई है।
सुबह छह बजे से लागू रहेगा प्रतिबंध
पुलिस प्रशासन ने बताया कि सुबह 6 बजे से लेकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्त होने तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक जारी रहेगी। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से ही हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। सुरक्षा कारणों से फ्लाईओवर, पतंजलि और विश्वविद्यालय परिसर के आसपास का इलाका नो-एंट्री जोन घोषित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment