अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आज कोलकाता की टीम से इस ऑलराउंडर ने किया डेब्यू, ताबड़तोड़ छक्कों के लिए जाना जाता है ये खिलाड़ी

On: April 15, 2022 3:13 PM
Follow Us:

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इस वक्त कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर चल रही है और उनसे आगे सिर्फ गुजरात टाइटंस की टीम ही है। इस सीजन में कोलकाता की टीम तीन मुकाबले जीत चुकी है और दो मुकाबले हारी है। आज के मुकाबले में कोलकाता की टीम से ताबड़तोड़ ऑलराउंडर बल्लेबाज ने भी डेब्यू किया है।चलिए जानते हैं, कौन है ये बल्लेबाज।

IPL 2022 के 25 के मुकाबले में कोलकाता की टीम ने अपनी टीम से 2 खिलाड़ियों को पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी पहनाई है, इसमें एक खिलाड़ी का नाम एरोन फिंच है, जिन्हें हम सभी जानते हैं और दूसरा खिलाड़ी युवा ऑलराउंडर है, जो भारत के मुंबई से आता है और इस खिलाड़ी का नाम अमन खान है।

ये भी पढ़े : इन तीन खिलाड़ियों को छोड़ना मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी गलती, अब पछता रही होगी मुंबई की टीम

आपको बता दें कि अमन खान मुंबई के ऑलराउंडर बल्लेबाज हैं और उन्होंने 2020-2021 सीजन में डेब्यू किया था और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। अमन खान अभी तक तीन लिस्ट ए के मैच खेल चुके हैं, इसके साथ ही पांच टी-20 मुकाबले भी उन्होंने खेलें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment