ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में बड़ी प्रगति, नौ रेलवे स्टेशनों के निर्माण के लिए इस माह से शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में बड़ी प्रगति, नौ रेलवे स्टेशनों के निर्माण के लिए इस माह से शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

On: April 6, 2025 4:03 AM
Follow Us:

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को मिलेगी रफ्तार, स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने उठाया बड़ा कदम

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने अब इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले नौ नए रेलवे स्टेशनों के निर्माण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

तीन चरणों में होंगे टेंडर, कर्णप्रयाग के लिए विशेष टेंडर

इस परियोजना में शामिल नौ रेलवे स्टेशनों के निर्माण के लिए तीन अलग-अलग टेंडर जारी किए जाएंगे। पहले चरण में जुलाई माह में चार स्टेशनों के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके बाद अगले चरण में शेष चार स्टेशनों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। परियोजना के सबसे बड़े स्टेशन कर्णप्रयाग के लिए अलग से विशेष टेंडर निकाला जाएगा, क्योंकि यहां सबसे अधिक 26 रेलवे लाइनें बिछाई जानी हैं।

125 किमी लंबी परियोजना में 105 किमी सुरंगों से गुजरेगी ट्रेन

यह रेलवे परियोजना कुल 125 किलोमीटर लंबी है, जिसमें से लगभग 105 किलोमीटर हिस्सा सुरंगों के माध्यम से तय किया जाएगा। परियोजना की सुरंगों का करीब 90 प्रतिशत कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। अब स्टेशनों के निर्माण पर फोकस बढ़ाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सके।

वीरभद्र और योग नगरी स्टेशन तैयार, दो और जल्द शुरू होंगे

इस परियोजना के अंतर्गत वीरभद्र और योग नगरी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं शिवपुरी और व्यासी स्टेशनों के लिए तकनीकी प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह से इन स्टेशनों का निर्माण कार्य भी आरंभ हो जाएगा।

कर्णप्रयाग बनेगा टर्मिनल स्टेशन, होंगे आधुनिक सुविधाएं

कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को एक टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, यानी यहां से ट्रेन आगे नहीं बढ़ेगी, बल्कि उसी दिशा में लौटेगी, जिस दिशा से आई थी। यहां एक आधुनिक माल गोदाम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा मालगाड़ियों के लिए अलग लाइन, वाशिंग लाइन, सिक लाइन और रिलीफ ट्रेन के लिए विशेष लाइनें भी स्थापित की जाएंगी।


यह भी पढें- राष्ट्रपति मुर्मू ने वक्फ संशोधन विधेयक को दी हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Ankita Bhandari Case: नार्को टेस्ट पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर का बड़ा कदम, कोर्ट में पेशी के साथ सामने आए कई सनसनीखेज खुलासे

Rekha Arya-Girdhari Lal Sahu Controversy: 22 साल बाद लगे आरोपों पर CM धामी ने उठाए सवाल, बोले- निष्पक्ष जांच जरूरी

Adi Kailash Parikrama Run 2.0

Adi Kailash Parikrama Run 2.0: इस बार क्यों और चुनौतीपूर्ण होगी आदि कैलाश परिक्रमा रन? जानिए खास वजहें

Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड में दलेर मेहंदी विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम धामी करेंगे मीका और दलेर भाई से बात

​Dehradun Bolero accident: देहरादून के चंदरनगर में बोलेरो का तांडव, 7 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर

​Rekha Arya Sahu controversy: एसआईटी जुटा रही साक्ष्य, पति गिरधारी लाल साहू के विदेश भागने की आशंका के चलते एयरपोर्ट्स पर बढ़ी चौकसी

Leave a Comment