अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे पर बड़ा हादसा, केदारनाथ जा रहे वाहन पर गिरे पत्थर, दो यात्रियों की मौत, चार घायल

On: May 31, 2025 5:56 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग ज़िले में केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार शाम लगभग 5:45 बजे गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास अचानक पहाड़ी से भारी-भरकम पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में एक यात्री वाहन आ गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिहरी जनपद के लंबगांव निवासी चालक राजेश रावत (38) पुत्र राय सिंह रावत वाहन चला रहे थे। पत्थर वाहन के आगे के हिस्से और छत पर गिरे, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक बड़ा पत्थर चालक के सिर और छाती पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वाहन में सवार सभी यात्री छत्तीसगढ़ के निवासी थे।

घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल यात्री शैलेश कुमार (24) पुत्र मोहन लाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

हादसे में घायल हुए यात्री इस प्रकार हैं:

  • लक्ष्मण (24) पुत्र धनीराम
  • ओंकार सिंह राजपूत (25) पुत्र बीरेंद्र सिंह
  • दिपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव
  • चित्रांश साहू (24) पुत्र ओंकार साहू, निवासी जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान के अनुसार, वाहन छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने टिहरी निवासी चालक से बुक किया था। दुर्भाग्यवश, पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की वजह से यात्रा बीच में ही त्रासदी में बदल गई।

प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है और स्थानीय अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, विशेषकर बरसात या भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में।

यह भी पढें- मौसम का मिज़ाज बरकरार, बारिश के साथ जून ने दी दस्तक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Leave a Comment