अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haldwani:जनआंदोलन के आगे बदला रिंग रोड का नक्शा, आबादी छोड़ अब जंगल से गुजरेगी सड़क; 4 हजार से ज्यादा पेड़ कटने की आशंका

On: February 1, 2026 4:42 AM
Follow Us:

18 किमी सड़क के लिए 56 हेक्टेयर वनभूमि, 4280 पेड़ों की कटान प्रस्तावित; डीपीआर के लिए 26.35 लाख जारी
हल्द्वानी को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना एक बार फिर आबादी वाले इलाकों से हटकर जंगल की दिशा में मोड़ दी गई है। स्थानीय लोगों के तीव्र विरोध और निजी भूमि अधिग्रहण पर आने वाले भारी-भरकम मुआवजे के चलते लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने पुराने वनभूमि वाले प्रस्ताव पर दोबारा काम शुरू करने का निर्णय लिया है।
नए प्रस्ताव के तहत 18 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के निर्माण के लिए लगभग 56 हेक्टेयर वनभूमि का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से वनभूमि हस्तांतरण की स्वीकृति लेनी होगी। इस प्रक्रिया में करीब 4280 पेड़ों के कटान का भी अनुमान है। सड़क निर्माण पर कुल खर्च लगभग 172 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि यदि यह सड़क निजी भूमि से निकाली जाती तो करीब 700 करोड़ रुपये का मुआवजा देना पड़ता।
परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर), डिजाइन और तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप देने के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए शासन ने प्रथम चरण के बजट के तहत 26.35 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। लोनिवि अधिकारियों के अनुसार, डीपीआर तैयार होने के बाद वनभूमि के दायरे, पेड़ों की संख्या और बजट में आंशिक बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि हल्द्वानी रिंग रोड की घोषणा अप्रैल 2017 में की गई थी। उस समय फिजिबिलिटी टेस्ट के लिए क्राफ्ट कंसलटेंसी नामक कंपनी को 1.57 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया, लेकिन इसके बाद परियोजना लंबे समय तक ठंडे बस्ते में चली गई। बाद में लामाचौड़ से गन्ना सेंटर तक निजी भूमि से सड़क निकालने के लिए सर्वे शुरू हुआ, जिसका सितंबर 2024 में ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। धरना-प्रदर्शन और अनशन तक की स्थिति बन गई।
विरोध के बावजूद प्रशासन और लोनिवि ने पिछले वर्ष निजी भूमि से रिंग रोड एलाइमेंट जोड़ने की संभावनाएं तलाशीं। सर्वे में सामने आया कि 19 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण के साथ 105 भवनों का मुआवजा भी देना पड़ेगा, जिससे कुल लागत करीब 700 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इससे नाराज ग्रामीण एक बार फिर आंदोलन पर उतर आए और मामला शासन स्तर तक पहुंच गया।
अंततः यह निर्णय लिया गया कि रिंग रोड के सेक्टर-एक को पूरी तरह वनभूमि से निकाला जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को परेशान न होना पड़े। नए एलाइमेंट के अनुसार रिंग रोड भाखड़ पुल से फायर लाइन के समीप जंगल की सीमा के भीतर से होते हुए रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास निकलेगी।
रिंग रोड के चार सेक्टर51 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रिंग रोड को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सेक्टर-एक में लामाचौड़ से गन्ना सेंटर, सेक्टर-दो में गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू, सेक्टर-तीन में मोटाहल्दू से गौला बाईपास होते हुए नरीमन चौराहा और सेक्टर-चार में नरीमन चौराहे से गुलाबघाटी होते हुए पनियाली तक सड़क प्रस्तावित है। इनमें से सेक्टर-तीन का कार्य एनएचएआई पहले ही पूरा कर चुका है, जबकि वर्तमान में लोनिवि का पूरा फोकस सेक्टर-एक पर है।
अब यह परियोजना केंद्रीय वन मंत्रालय की मंजूरी पर निर्भर है। स्वीकृति मिलने के बाद ही वनभूमि हस्तांतरण और आगे की निर्माण प्रक्रिया को गति मिल सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haridwar Weather Update Rain and Cloudy Sky Forecast 2026 Poster

हरिद्वार में करवट लेता मौसम: अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और बादलों का डेरा, किसानों के लिए जारी हुई विशेष एडवाइजरी

Earth Hour 2026 Uttarakhand Campaign Poster |

उत्तराखंड में कल मनेगा ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबेगा देवभूमि का आंगन, शासन ने की खास अपील

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

Leave a Comment