अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दीपावली के बाद बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

On: October 22, 2025 4:45 AM
Follow Us:

दीपावली पर उत्तराखंड में मौसम साफ और शुष्क बना रहा, लेकिन त्योहार के अगले ही दिन मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून समेत कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप-बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है।

दीपावली के दिन प्रदेशभर में दिनभर चटख धूप खिली रही और शाम को भी मौसम शुष्क बना रहा। लोगों ने ठंडी हवाओं के बीच पटाखों की गूंज और रोशनी के उत्सव का आनंद लिया। हालांकि, मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हल्का बदलाव देखा गया। विभाग ने पहाड़ी जिलों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

बीते कुछ दिनों से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ था। देहरादून में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊधमसिंह नगर में 32.2 और 19.4 डिग्री रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने लगी है, मुक्तेश्वर में तापमान 21.7 और नई टिहरी में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि वर्षा और बर्फबारी होती है तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंडक का असर बढ़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें – भाई दूज के शुभ अवसर पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, पंचमुखी डोली को किया जाएगा मंदिर में विराजमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment