अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दून यूनिवर्सिटी के छात्रों को जर्मनी में पढ़ाई का अवसर, आकर्षक पैकेज पर नौकरी का भी मौका

On: August 29, 2025 9:09 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के युवाओं के लिए जर्मनी में करियर और शिक्षा के नए दरवाजे खुलने वाले हैं। दून विश्वविद्यालय के छात्रों को जर्मनी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही 10 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

जर्मन प्रतिनिधिमंडल का दौरा

जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने सहसपुर (सेलाकुई) स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और दून विश्वविद्यालय का दौरा किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रोजगार और शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर इनोवेशन हब राइन माइन जर्मनी के सीईओ स्टीफन विट्टेकिंड और राउनहाइम के मेयर डेविड रेंडल विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रशिक्षण और वजीफा

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इच्छुक युवाओं को जर्मन भाषा में दक्षता हासिल करनी होगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हर महीने 600 से 1000 यूरो तक वजीफा मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा कर उद्योगों में नियुक्ति के बाद यह आय 1500 यूरो या उससे अधिक तक हो सकती है।

स्वास्थ्य और ऑटोमोबाइल सेक्टर में मौके

स्टीफन विट्टेकिंड ने कहा कि जर्मनी में विशेषकर नर्सिंग, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में भारतीय युवाओं के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। जर्मन प्रतिनिधियों ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि उत्तराखंड के युवा जर्मनी की औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।

गेटवे टू जर्मनी कार्यक्रम

प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित “गेटवे टू जर्मनी – ब्रिजिंग स्किल गैप्स, बिल्डिंग फ्यूचर्स” कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसमें युवाओं को वैश्विक अवसरों, रोजगार की संभावनाओं और कौशल विकास से जुड़ी जानकारी दी गई।

भाषा दक्षता जरूरी : सौरभ बहुगुणा

कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अवसरों का लाभ उठाने के लिए भाषा दक्षता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार जर्मनी के साथ आशय पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर करने जा रही है, जिससे कौशल विकास, तकनीक और उभरते क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग स्थापित होगा।

भारत-जर्मनी संबंधों को नई मजबूती : कुलपति

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि इस पहल से जहां उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक मंच पर पहचान मिलेगी, वहीं भारत और जर्मनी के संबंधों को भी नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने दून विवि के 10 छात्रों को जर्मनी में छात्रवृत्ति मिलना गर्व की बात बताया।

प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर जर्मनी के विदेशी निवेश प्रकोष्ठ के सलाहकार सौरभ भगत, कौशल विकास एवं रोजगार सचिव सी. रवि शंकर और उच्च शिक्षा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यह भी पढें- बागेश्वर के पौंसारी में भारी बारिश से मकान ढहे, पांच लोग दबे; दो शव बरामद, राहत कार्य जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment