अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ओलों की मार से खेत खामोश, किसानों की मेहनत हुई बर्बाद

On: May 22, 2025 5:53 AM
Follow Us:

नैनीताल जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन, आड़ू, प्लम और खुबानी जैसी फसलें बर्बाद हो गईं। भीमताल, भवाली, मेहरागांव, अलचौना जैसे इलाकों में किसान आंसू बहाने को मजबूर हो गए। बड़े-बड़े ओलों ने न सिर्फ फसलों को, बल्कि कारों, पॉलीहाउस और सोलर पैनलों को भी नुकसान पहुंचाया। चाय बागानों की पत्तियों को भी लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक क्षति हुई है।

ओलावृष्टि के बाद खेतों में केवल बर्बादी का मंजर नजर आ रहा है। सालभर की मेहनत एक दिन की बारिश में तबाह हो गई। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से किसानों के नुकसान का तत्काल सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। खेतों के साथ-साथ दुकानों और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। जलभराव की वजह से कई दुकानों में पानी भर गया, जिससे व्यापारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।

नैनीताल शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे और दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद तेज बारिश और ओलों ने ठंड का एहसास करा दिया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। रामनगर समेत कई इलाकों में बारिश और ओलों ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे आम और लीची की फसलों को भी लाभ होने की उम्मीद है।

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में बुधवार को थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इससे सड़क किनारे खड़ी कारें और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने एनएच प्रशासन से पहाड़ी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : मौत से वापसी: ओलावृष्टि में फंसे विमान को पायलट ने दिखाया सुरक्षित रास्ता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

ऋषिकेश स्वर्गाश्रम में गंगा किनारे प्री-वेडिंग शूट कराते कपल और रेतीला तट।

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में बनेगा भव्य प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन: गंगा तट पर मिलेगा समुद्री ‘बीच’ जैसा अनुभव

देहरादून कोर्ट परिसर: पुलिस और वकील दुष्कर्म के दोषी देवेंद्र को ले जाते हुए।

उत्तराखंड: कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले दरिंदे को मिली सजा, जमानत मिलते ही दोबारा किया था नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

Leave a Comment