अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में धर्म परिवर्तन का मामला: विवाहित हिंदू महिला को गुमराह कर करवाने की थी निकाह की साज़िश, परिजनों ने मौके पर बचाया

On: October 30, 2025 8:41 AM
Follow Us:

डोईवाला क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहित हिंदू महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाले जाने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुँचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने डोईवाला कोतवाली में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रेशमा नाम की एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। समय के साथ दोनों परिवारों में जान-पहचान बढ़ी, जिसके बाद रेशमा ने महिला की मुलाकात शाहरुख नाम के युवक से करवाई। महिला का आरोप है कि शाहरुख ने अपने अलीगढ़ निवासी दोस्त कबीर से भी उसकी मुलाकात करवाई और धीरे-धीरे उस पर मिलने-जुलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
महिला के अनुसार, शाहरुख और उसके साथियों ने उसके पति की शराब की लत का हवाला देते हुए उसे मुस्लिम धर्म अपनाकर कबीर से निकाह करने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। बताया गया कि 28 अक्टूबर की रात को आरोपित उसे बहला-फुसलाकर उसके मायके से अलीगढ़ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर महिला के परिजनों को इसकी भनक लगी, जिन्होंने मौके पर पहुँचकर उसे आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया।
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुँचे और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएँ समाज में असंतोष फैला रही हैं और प्रशासन को ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
महिला ने अपनी शिकायत में शाहरुख, उसकी पत्नी रेशमा और कबीर के विरुद्ध मिलकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और छलपूर्वक विवाह के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद राणा ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख नरेश उनियाल, संतोष राजपूत, अविनाश सिंह समेत कई हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment