अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ किया, देहरादून को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने पर दिया जोर

On: September 26, 2025 4:08 PM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में नगर निगम देहरादून की ओर से संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम द्वारा शहर को साफ-सुथरा और आधुनिक बनाने के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्मार्ट तकनीक आधारित यह पहल राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक साबित होगी। उन्होंने बताया कि देहरादून को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तकनीकी उपकरणों का उपयोग कर सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम के बेड़े में शामिल उन्नत मशीनों के माध्यम से सड़कों की सफाई अब और अधिक प्रभावी होगी, जिससे धूल और प्रदूषण का स्तर कम होगा और आम जनता को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों से अपील की कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए इन गतिविधियों को नियमित और प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामि बंसल और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- “केंद्र ने उत्तराखंड की IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा किया मंजूर, राज्य सरकार ने भी दी हरी झंडी”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

A car trapped in a large road cave-in on the Delhi-Dehradun Expressway with NHAI officials and repair machinery at the scene.

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण में बड़ी लापरवाही: सड़क धंसने पर NHAI का कड़ा रुख, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो अधिकारी निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Leave a Comment