अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में 853 करोड़ की सिलक्यारा टनल परियोजना का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में गूंजा विकास का शंखनाद – गंगोत्री-यमुनोत्री के बीच यात्रा होगी अब 26 किलोमीटर कम”

On: April 16, 2025 10:06 AM
Follow Us:

सिलक्यारा टनल में हुआ ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूरा हुआ निर्माण कार्य


सिलक्यारा टनल में हुआ ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूरा हुआ निर्माण कार्य
गंगोत्री-यमुनोत्री के बीच सफर होगा 26 किमी छोटा, रेस्क्यू ऑपरेशन की यादें भी हुईं ताज़ा

उत्तरकाशी जनपद स्थित सिलक्यारा टनल परियोजना में बुधवार को ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। इस डबल लेन सुरंग का निर्माण लगभग 853 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिसकी लंबाई 4.531 किलोमीटर है। इसके पूर्ण होने से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 26 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे यात्रा सुगम और समय की बचत सुनिश्चित होगी।

रेस्क्यू ऑपरेशन की ऐतिहासिक सफलता
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में इसी सुरंग के भीतर फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिनों के कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत सुरक्षित बाहर निकालने की घटना को याद किया। यह दुनिया का सबसे जटिल और लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन माना गया, जिसमें रैट माइनर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत तमाम एजेंसियों ने मिलकर असंभव को संभव किया। मुख्यमंत्री ने सभी टीमों को उनके समर्पण और मानवता के लिए बधाई दी।

बाबा बौखनाग मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग से मन्नत मांगी थी और उसी के तहत अब मंदिर निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मुख्यमंत्री स्वयं अपने आवास से पूजा सामग्री लेकर बाबा बौखनाग मंदिर पहुंचे और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि जब सुरंग के मुख पर बाबा बौखनाग को विराजमान किया गया था, तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता मिलनी शुरू हुई थी।

मुख्यमंत्री घोषणाएं:
मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं:

  1. सिलक्यारा टनल का नाम बाबा बौखनाग टनल रखा जाएगा।
  2. गेंवला-ब्रह्मखाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा।
  3. बौखनाग टिब्बा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
  4. स्यालना क्षेत्र के पास हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टमटा, विधायकगण श्री सुरेश चौहान, श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री संजय डोभाल, एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


यह भी पढें- ऋषिकेश: चंद्रभागा नदी में मिला सरकारी कर्मचारी का शव, पत्थर से कुचलकर की गई बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment