अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: सभी थाना प्रभारियों की कार्यशैली का होगा ऑडिट, नशे में हादसा करने वाले राजपुर एसओ की जांच एसपी ट्रैफिक को सौंपी गई

On: October 2, 2025 10:30 AM
Follow Us:

देहरादून में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने गुरुवार को सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें ड्यूटी के प्रति पूरी गंभीरता बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आईजी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से जल्द ही सभी थाना प्रभारियों का ऑडिट कराया जाएगा, जिससे उनकी कार्यशैली और जनता के प्रति व्यवहार का आकलन किया जा सके। इसके जरिए यह पता चलेगा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन कितनी ईमानदारी से कर रहे हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत मिलती है कि थाना प्रभारी कॉल रिसीव नहीं करते, ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बुधवार रात शराब के नशे में कार से टक्कर मारने वाले तत्कालीन राजपुर थाना प्रभारी सैंकी कुमार के मामले की जांच एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को सौंपी गई है। आईजी ने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है और इस तरह की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई तय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment