अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

यहां पेड़ गिरने से बृहस्पतिवार देर रात हुई घटना, दो युवक हुए घायल

On: May 14, 2022 5:08 AM
Follow Us:

Top Points-

1- रामनगर में बाइक सवार की मौत।
2- ढिकुली में ढोल बजाकर बाइक से लौट रहे थे तीनों। 3- बृहस्पतिवार देर रात हुई घटना।

रामनगर के रिंगौड़ा में तेज आंधी के चलते पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो युवक घायल हो गए। बता दे की इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की वे ढिकुली रिजॉर्ट में शादी समारोह में ढोल बजाकर लौट रहे थे।

बता दे की बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे रिंगौड़ा के खिचड़ी नाले के पास तेज आंधी से एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार Dheeraj पुत्र Prem Prakash, Shubham पुत्र Vikku, दान सिंह उर्फ Neeraj निवासीगण कालाढूंगी घायल हो गए। जिसके बाद तुरंत घायलों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के समय Dheeraj की मौत हो गई। जबकि Shubham गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दान सिंह उर्फ Neeraj मामूली रूप से घायल था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। Dheeraj नगर पंचायत में सफाई कर्मी (पर्यावरण मित्र) के पद पर कार्यरत था। उसका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है।

वही, घटना के बाद से परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल Arun Kumar Saini द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालो को सौंप दिया गया है। इधर, SDM Gourav Chatval द्वारा बताया गया कि दैवीय आपदा के तहत हुई मृत्यु पर चार लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है। इस मामले की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

यह भी पढ़े- अगर इस तरह के लक्षण नाखूनों में दिख तो हल्के में न लें, बढ़ जाएगी परेशानी।

तीनों युवक शादी में ढोल बजाते थे।

अस्पताल में घायल Shubham द्वारा बताया गया कि वे शादी समारोह में ढोल बजाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह ढिकुली के रिजॉर्ट में ढोल बजाने गए थे। तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। बाइक धीरज चला रहा था और वे पीछे बैठे थे। आंधी से बाइक चलाने में परेशानी हो रही थी। रात काफी होने व जंगल का रास्ता होने की वजह से वे चलते रहे, लेकिन रिंगोड़ा खिचड़ी नाले के पास अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसमे उसकी मौत हो गई।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment