अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के वीर पुरिया नैथानी का इतिहास अब स्कूली किताबों में शामिल, 1 जुलाई से होगी पढ़ाई शुरू

On: July 9, 2025 3:18 PM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड के इतिहास के एक गौरवशाली पात्र पुरिया नैथानी को अब स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी उनके प्रेरणादायक जीवन और ऐतिहासिक योगदान के बारे में पढ़ सकेंगे। 1 जुलाई से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में यह अध्याय पढ़ाया जा रहा है।

इस बदलाव के पीछे पुरिया ट्रस्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक निर्मल नैथानी और अध्यक्ष सुनील नैथानी ने लंबे समय तक सरकार और संबंधित समितियों से संपर्क बनाए रखा और ऐतिहासिक प्रमाण प्रस्तुत किए। करीब एक वर्ष तक चली प्रक्रिया के बाद शिक्षा विभाग की समिति और एससीईआरटी के विशेषज्ञों ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट ने ‘हमारी विरासत व विभूतियां’ नामक पुस्तक का विमोचन किया था, जिसमें पुरिया नैथानी के जीवन चरित्र को शामिल किया गया है। इस पुस्तक को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक विभूतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

शिक्षा विभाग ने ‘एससीईआरटी’ के विशेषज्ञों की मदद से इस विषय को बच्चों के स्तर के अनुरूप सरल भाषा में तैयार किया है। अधिकारियों को इसके शिक्षण के तरीकों के बारे में पहले ही वर्चुअल माध्यम से जानकारी दी जा चुकी है और जल्द ही शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:
पुरिया नैथानी को ‘गढ़ चाणक्य’ कहा जाता है। उनके समय में देश मुगल सम्राट औरंगजेब के शासन में था। उस दौर में जनता पर जजियाकर का अत्यधिक बोझ था। गढ़वाल क्षेत्र में तो हालात और भी बदतर थे। एक ओर मुगलों द्वारा वसूला जाने वाला कर था और दूसरी ओर भीषण सूखा, जिससे लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए थे।

इन विषम परिस्थितियों में गढ़ नरेश ने अपने सबसे बुद्धिमान मंत्री पुरिया नैथानी को मुगल दरबार में भेजा। अपनी चतुराई और कूटनीति से उन्होंने औरंगजेब को गढ़वाल पर जजियाकर खत्म करने के लिए राजी कर लिया। यह ऐतिहासिक घटना गढ़वाल के लोगों के लिए राहत लेकर आई और पुरिया नैथानी के नाम को इतिहास में अमर कर गई।

उत्तराखंड की नई पीढ़ी अब इस महान विभूति के जीवन संघर्ष और बुद्धिमत्ता से परिचित होगी, जो राज्य के गौरवशाली अतीत का महत्वपूर्ण अध्याय है।

यह भी पढें- बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पहली बोर्ड बैठक में 127 करोड़ रुपये का बजट पारित, अब तक 24 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Leave a Comment