अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून-पांवटा हाईवे हादसा: बैंच पर बैठे दो बुज़ुर्गों को तेज़ रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

On: April 23, 2025 4:29 AM
Follow Us:

विकासनगर (देहरादून)। देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढाकी गांव में पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे ग्राम पंचायत द्वारा लगाई गई बैंच पर बैठे दो बुज़ुर्गों को एक तेज़ रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बुज़ुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुज़ुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार करीब चार बजे हुआ जब ढाकी गांव निवासी इलियास (65 वर्ष) पुत्र रशीद और जान मोहम्मद (70 वर्ष) पुत्र कुतुबद्दीन बैंच पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान विकासनगर से सहसपुर की ओर जा रही तेज़ रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे दोनों बुज़ुर्गों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीमेंट की बैंच के टुकड़े-टुकड़े हो गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इलियास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जान मोहम्मद को गंभीर अवस्था में आपातकालीन सेवा 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसपुर में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार पर ‘आर्मी’ लिखा हुआ था और वाहन के भीतर शराब की बोतल भी पाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कार चालक नैनबाग का निवासी बताया जा रहा है।

सहसपुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत ने बताया कि फिलहाल हादसे को लेकर अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढें- उत्तराखंड के हल्द्वानी में सर्राफा कारोबारी के घर से 30 लाख के गहनों की बड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment