अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून डीएम सविन बंसल बने सहारा, जरूरतमंद मां की गुहार पर बेटी की फीस आधी माफ – आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने का दिया भरोसा

On: August 18, 2025 6:40 AM
Follow Us:

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक जरूरतमंद मां की गुहार पर बड़ा कदम उठाते हुए उसकी बेटी की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त कर दिया। डीएम के हस्तक्षेप पर श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन ने छात्रा की पिछली फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी, वहीं आगे की पढ़ाई का खर्च प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से वहन करने का भरोसा दिलाया गया।

मामला तब सामने आया जब दुखियारी मां रजनी ने जिलाधिकारी के सामने गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वह किराये के मकान में रहती हैं और प्राइवेट नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। दो बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च उठाना उनके लिए कठिन हो गया है। खासकर बड़ी बेटी शिवानी, जो इस समय 12वीं कक्षा में पढ़ रही है, की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए असंभव हो रहा था।

रजनी की व्यथा सुनकर डीएम सविन बंसल ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन से छात्रा को फीस में छूट देने का अनुरोध किया। प्रबंधन ने जिलाधिकारी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए छात्रा की पिछले शैक्षणिक सत्र (2024-25) की आधी फीस माफ कर दी।

सिर्फ इतना ही नहीं, जिलाधिकारी ने छात्रा की आगे की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की रुकावट न आने देने का भरोसा दिलाया। इसके लिए उन्होंने प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से संपूर्ण शिक्षा खर्च उठाने का आश्वासन दिया।

डीएम सविन बंसल के इस फैसले से जहां छात्रा शिवानी का भविष्य सुरक्षित हुआ, वहीं उसकी मां के चेहरे पर भी राहत और उम्मीद की चमक लौट आई। जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले में समिति को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

यह पहल न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि समाज में शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने की मजबूत मंशा का संदेश भी देती है।

यह भी पढें- Rudraprayag News: हरियाली देवी मंदिर से 15 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, ग्रामीणों ने पटवारी चौकी में दी तहरीर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

देहरादून में गहराया रसोई गैस का संकट: दो दिन का बैकलॉग, व्यावसायिक सप्लाई पर लगी रोक

भारतीय पुलिस वर्दी में एक अधिकारी (इंस्पेक्टर राजेंद्र खोलिया) रानीपोखरी थाने के कार्यालय में बैठकर सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, पीछे उत्तराखंड पुलिस का बोर्ड लगा है।

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी की पहली तबादला सूची, रायवाला और रानीपोखरी के प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

Leave a Comment