अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रधानमंत्री मोदी देहरादून पहुंचे, खराब मौसम के चलते आपदा प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण टल सकता है

On: September 11, 2025 11:36 AM
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उनका दौरा विशेष रूप से उत्तरकाशी के धराली और चमोली के थराली क्षेत्रों तक निर्धारित है, जहाँ हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रधानमंत्री का उद्देश्य प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेना और राहत कार्यों की प्रगति का अवलोकन करना है।

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को प्रभावित इलाकों और राहत कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।

मौसम अनुकूल न होने के कारण धराली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण फिलहाल टलने के आसार हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री इस समय जोलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत और बचाव कार्यों की रिपोर्ट और आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री प्रभावितों और राहत व बचाव में लगे टीमों के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रभावितों की समस्याओं और उनके तुरंत समाधान के उपायों पर विचार किया जाएगा। सरकार की तरफ से प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत वितरण और पुनर्वास कार्यों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढें- देहरादून में एमडीडीए ने चलाया बुलडोजर अभियान, 150 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; दर्जनों बहुमंजिला भवन सील किए गए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment