अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कहा – चारधाम यात्रा एक उत्सव, सरकार कर रही सुनियोजित प्रयास”

On: May 1, 2025 7:20 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी।
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं दीं और इसे एक “आध्यात्मिक महोत्सव” करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का लोगों को वर्षभर बेसब्री से इंतजार रहता है और सरकार का पूरा प्रयास है कि यह यात्रा हर तीर्थ यात्री के लिए सरल, सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बने।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस, यातायात, परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य समेत सभी विभागों को समन्वय के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। सरकार की प्रतिबद्धता है कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन व पूजन किया और इसके बाद अचानक यमुनोत्री धाम भी पहुंचे। वे कपाट खुलने के शुभ अवसर पर यमुनोत्री पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। यहां नव निर्मित गरुड़ गंगा हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उनकी लैंडिंग हुई। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन कर यात्रा मंगलमय होने की कामना की।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा पूर्व निर्धारित नहीं थी, लेकिन हाल के दिनों में यमुनोत्री क्षेत्र में हेलीपैड की लैंडिंग परीक्षण के बाद इस बात के संकेत मिल रहे थे कि वे यहां पहुंच सकते हैं।

विधायक के सवालों पर दिया सधा हुआ जवाब
यात्रा तैयारियों पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल द्वारा उठाए गए सवालों के संबंध में जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने संयमित अंदाज़ में कहा कि यात्रा संचालन सरकार की जिम्मेदारी जरूर है, लेकिन इसे सफल बनाना राज्य के हर नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जहां जैसी आवश्यकता होगी, वहां त्वरित कार्यवाही की जाएगी और सरकार का प्रयास रहेगा कि इस बार की चारधाम यात्रा भी पूर्व वर्षों की तरह सफल और यादगार बने।

यह भी पढें- Dehradun News: फ्लैट खरीदारी के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment