अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

एम्स ऋषिकेश में मल्टी-ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन विभाग की स्थापना के लिए CM ने केंद्र को लिखा पत्र

On: December 11, 2025 6:40 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में मल्टी-ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में बताया कि एम्स ऋषिकेश में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है, विशेषकर अंगदान और बहु अंग प्रत्यारोपण सर्जरी के क्षेत्र में।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण डोनर की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जबकि किडनी, लीवर, पैंक्रियाज और हृदय प्रत्यारोपण की जरूरत वाले मरीजों को अभी अन्य राज्यों में उपचार करवाना पड़ता है। इससे मरीजों को समय और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि एम्स ऋषिकेश में विशेषज्ञ डॉक्टर, आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी क्षमता उपलब्ध है। ऐसे में मल्टी-ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन विभाग की स्थापना संस्थान की सेवा क्षमता को और बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया और केंद्रीय मंत्री से इस दिशा में आवश्यक स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment