अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश – अग्निवीर भर्ती के युवाओं को मिलेगा खेल विभाग का सहयोग, खेल ढांचे के रखरखाव पर भी जोर

On: October 7, 2025 4:42 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने खेल क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं को बेहतर अवसर देने और राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग अब अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करे। इसके तहत इन युवाओं को दौड़, फिटनेस और शारीरिक प्रशिक्षण जैसी आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल युवाओं की सैन्य भर्ती की तैयारी मजबूत होगी, बल्कि खेलों के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी।

धामी ने हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उत्तराखंड खेल जगत में नई पहचान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के दौरान निर्मित खेल अवसंरचनाओं के नियमित रखरखाव और बेहतर उपयोग के लिए राज्यभर में निरंतर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि न्याय पंचायत से लेकर विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी जैसे आयोजनों को भव्य और व्यवस्थित रूप से कराया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें।

उन्होंने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समय पर पुरस्कार, छात्रवृत्ति और बीमा सुरक्षा का लाभ दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने खेल विभाग को निजी क्षेत्र और कॉरपोरेट जगत की सहभागिता से खेल ढांचे को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति और नई खेल अकादमियों की स्थापना में तेजी लाने पर बल दिया।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या, राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, निदेशक खेल आशीष चौहान सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – ऋषिकेश में तेज बारिश के बीच मुख्यमंत्री धामी ने किया सरस आजीविका मेला-2025 का शुभारंभ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Police investigating Dehradun Patel Nagar firing crime scene outside private institute

Dehradun Patel Nagar Firing: पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में निजी संस्थान के बाहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत

LBSNAA मसूरी पहुंचे उपराष्ट्रपति: 2024 बैच के 187 IAS अधिकारियों के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

Kashipur Murder Case police investigation and crime update

​Kashipur Murder Case: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, बर्थडे पार्टी के बहाने रची थी खौफनाक साजिश

Uttarakhand Weather News heavy rainfall road damage Mussoorie and Pithoragarh

​Uttarakhand Weather News: भारी बारिश से पहाड़ों पर हाहाकार, मसूरी में धंसी सड़क; चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल टूटा

Uttarakhand CM: CM Dhami's gift to women—free travel on roadways buses for two days on Raksha Bandhan.

Uttarakhand CM: महिलाओं को CM Dhami का तोहफा, रक्षाबंधन पर दो दिन Roadways Buses में Free Travel

Uttarakhand Politics: Srinagar Mayor Aarti Bhandari returns to the BJP along with 10 councilors; a major shift in Uttarakhand politics.

Uttarakhand Politics: श्रीनगर मेयर आरती भंडारी की BJP में वापसी 10 पार्षद भी हुए शामिल, उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव

Leave a Comment