अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी: दोस्तों संग घूमने गए युवक की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, SDRF ने गहराई से निकाला शव

On: April 23, 2025 9:32 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। धनौल्टी मार्ग पर स्थित बासाघाट के पास एक युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान चांद आरिफ अंसारी (उम्र 34 वर्ष), पुत्र सलीम अंसारी, निवासी मलिंगार रोड, कैंट मसूरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चांद आरिफ अपने कुछ दोस्तों के साथ बासाघाट घूमने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठा। संतुलन बिगड़ते ही वह सीधा खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही उसके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मसूरी कोतवाली प्रभारी संतोष कुंवर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन जिस खाई में युवक गिरा था, वह बेहद गहरी और दुर्गम थी। ऐसे में पुलिस ने एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत और गहराई में उतरने के बाद रेस्क्यू टीम को युवक का शव मिला। इसके बाद चांद आरिफ को खाई से बाहर निकाल कर तत्काल उप-जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मसूरी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही आरिफ के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की सच्चाई सामने लाई जा सके।

ये हादसा एक बार फिर से पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने के दौरान सावधानी बरतने की अहमियत को उजागर करता है।

यह भी पढें- देहरादून में सोना पहुँचा ₹1.02 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी भी ₹99,100 के पार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment