अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

विधायकी में जो सपना देखा, मुख्यमंत्री बनकर उसे किया साकार – खटीमा को मिला केंद्रीय विद्यालय।

On: July 29, 2025 4:42 PM
Follow Us:

खटीमा, उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। करीब 26 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बने इस भव्य भवन को सीएम धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। बतौर विधायक रहते हुए उन्होंने ही इस केंद्रीय विद्यालय को केंद्र सरकार से स्वीकृति दिलाई थी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा क्षेत्र में लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। इससे अब खटीमा और आसपास के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे।

सीएम धामी सोमवार शाम अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे, जहां नगरा तराई स्थित अपने निजी आवास पर रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार सुबह उन्होंने सरकारी कृषि फार्म की भूमि पर बने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इससे पहले सीएम धामी ने विद्यालय परिसर में बैठकर दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम का सीधा प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देशभर के 22 पीएम श्री विद्यालय भवनों का एक साथ लोकार्पण किया, जिसमें खटीमा भी शामिल रहा।

सीएम ने विद्यालय के शिलालेख का अनावरण कर परिसर को जनता को समर्पित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई का सपना अब खटीमा के बच्चों के लिए साकार हो गया है।

इतिहास और निर्माण की समय-रेखा:

15 मार्च 2019 को खटीमा के केंद्रीय विद्यालय को केंद्र सरकार से मंजूरी मिली थी।

इसके बाद विद्यालय को राजकीय इंटर कॉलेज बढ़िया में अस्थायी तौर पर संचालित किया गया।

जनवरी 2023 में भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ और निर्धारित समय पर 18 मार्च 2025 को यह पूरा हुआ।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री धामी देहरादून के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढें- उत्तराखंड: सहस्त्रधारा और सिरसी में बनेगा एयर ट्रैफिक कंट्रोल, हर हेलिपैड पर नियुक्त होंगे प्रभारी अधिकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment