अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Tehri Accident: रावत गांव के पास गहरी खाई में गिरी कार, यात्रियों की चीख-पुकार से मचा हड़कंप

On: June 29, 2025 11:58 AM
Follow Us:

टिहरी जनपद के लंबगांव क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैतलाखाल से लंबगांव की ओर जा रही एक कार रावत गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड, लंबगांव ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन अल्टो (नंबर UK-07F-1795) भैतलाखाल से रावत गांव होते हुए लंबगांव की तरफ जा रही थी। रावत गांव के समीप वाहन असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया।

कार में सवार पांच लोगों में से सपना, तनवी, अभिषेक और सानवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकालने में मदद की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढें- देहरादून में गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, बिहार-बंगाल की महिलाएं बरामद, छह गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Badrinath Donation Counting Controversy intensifies as a four-member probe committee heads to Badrinath Temple. Demands for a investigation.

Badrinath Donation Counting Controversy: दो दिन में बदरीनाथ पहुंचेगी जांच समिति, दान गिनती विवाद में कर्मचारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Uttarakhand Political History

Uttarakhand Political History: 26 साल में 12 मुख्यमंत्री, सत्ता परिवर्तन से स्थिर नेतृत्व तक की पूरी कहानी

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: युवक को स्कूटी से मारी टक्कर, फिर बंधक बनाकर दिया करंट और गर्म रॉड से दागा

बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा में बड़ी चूक: गर्भगृह में ‘स्पाई कैमरे वाले चश्मे’ से वीडियो बनाते मुंबई का यात्री गिरफ्तार, पुलिस ने डिलीट कराई रिकॉर्डिंग

उत्तराखंड में आसमानी आफत: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा ने धारण किया रौद्र रूप, मलबे से सड़कें बंद होने के कारण पैदल ही त्रियुगीनारायण पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

Uttarakhand Governor Creates History: 7 Facts About

Uttarakhand Governor: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने उत्तराखंड के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल

Leave a Comment