अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड क्रांति दल के विशेष अधिवेशन में सुरेंद्र कुकरेती बने नए केंद्रीय अध्यक्ष

On: November 20, 2025 11:00 PM
Follow Us:

देहरादून। कुआंवाला में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में सुरेंद्र कुकरेती को सर्वसम्मति से दल का नया केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद थी।

अधिवेशन के दौरान दल के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने नए अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुकरेती के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे शक्ति शैल कपरवान ने समर्थन दिया। इसके बाद पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र कुकरेती निश्चित ही संगठन को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने भरोसा जताया कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और लगन से खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड के शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

अधिवेशन में संगठन के वरिष्ठ संरक्षक नारायण सिंह, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, खड़क सिंह बगड़वाल, विजय ध्यानी, जय प्रकाश, शांति प्रसाद, पंकज व्यास, राजेंद्र बिष्ट, रेखा मियां, प्रमिला रावत, शकुंतला रावत, राजेश्वरी रावत, गणेश कला, मनोज कंडवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किरण रावत ने किया।

अधिवेशन में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें—

मुख्य प्रस्ताव:
• प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किया जाए
• राज्य में मूल निवास 1950 की व्यवस्था लागू हो
• प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सुलभ बनाया जाए
• महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाए
• आवासीय उपयोग के लिए 300 यूनिट बिजली निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए

इन सभी प्रस्तावों के माध्यम से दल ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और आम नागरिकों की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें – देहरादून : एयरपोर्ट की ओर जाती कार भूमिया मंदिर के पास क्रैश बैरियर से टकराई, दो लोग घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment