अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून एयरपोर्ट पर सुखोई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी

On: November 11, 2025 6:05 AM
Follow Us:

देहरादून एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान को मंगलवार सुबह आपात स्थिति में उतरना पड़ा। यह विमान बरेली एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, लेकिन उड़ान के दौरान इसमें अचानक तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद पायलट ने एहतियातन देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।
जानकारी के अनुसार, उड़ान के बीच विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया था। पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और सुरक्षित लैंडिंग के लिए देहरादून एयरपोर्ट की ओर रुख किया। पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
एयरपोर्ट पर विमान को रनवे से हटाकर टर्मिनल से कुछ दूरी पर स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। थोड़ी ही देर में बरेली से वायुसेना की इंजीनियरिंग टीम देहरादून पहुंची और विमान की तकनीकी खराबी को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया।
एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सी.एच. नेगी ने बताया कि विमान में तकनीकी समस्या आने के कारण उसे आपात स्थिति में उतारा गया। विशेषज्ञ इंजीनियर विमान की जांच और मरम्मत में जुटे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में सुखोई विमानों ने देहरादून एयरपोर्ट से प्रशिक्षण उड़ानें भरी थीं, लेकिन यह पहला मौका है जब किसी तकनीकी खामी के कारण सुखोई फाइटर जेट को यहां आपात लैंडिंग करनी पड़ी। फिलहाल विमान पूरी तरह सुरक्षित है और एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment