अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सड़क, शिक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूती: सीएम धामी ने 68.26 करोड़ की विकास योजनाओं को दी हरी झंडी, 15 करोड़ की क्षतिपूर्ति स्वीकृत

On: December 13, 2025 4:23 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए कुल 68.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से सड़क निर्माण, आपदा प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण सहित कई अहम परियोजनाओं को गति मिलेगी। इसके साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष से उत्पन्न लंबित मामलों और भविष्य में होने वाली संभावित घटनाओं की क्षतिपूर्ति हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 15 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त को भी मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य एवं आंतरिक सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 5.93 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। वहीं एमडीडीए एवं आईएसबीटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 3.42 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उत्तरकाशी जिले के जखोल क्षेत्र में गुरोडी खड्ड पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 34 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में आगराखाल–कुसरेला मोटर मार्ग के विस्तार के लिए 3.54 करोड़ रुपये, कीर्तिनगर एवं आसपास के आंतरिक संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु 3.19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में भिकियासैंण–देघाट–बछुआबाण–चौखुटिया मार्ग के सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए 6.53 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

पिथौरागढ़ जिले में चण्डाक–बास–आंवलाघाट ग्रामीण सड़क के सुधार एवं डामरीकरण हेतु 3.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। धारचूला क्षेत्र में बाइपास सड़क एवं 30 मीटर स्पान वाले पुल के निर्माण के लिए 16 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा उप कारागार रूड़की में 73 मीटर लंबी बाउंड्री वाल के निर्माण के लिए 48 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 50 छात्रों को तीन माह की निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 25 लाख रुपये की प्रथम किस्त स्वीकृत की है। पिथौरागढ़ जनपद के रालम गांव में हैलीपैड निर्माण हेतु 99 लाख रुपये, जबकि नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में विभिन्न संपर्क मार्गों के सुधारीकरण के लिए 9.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

देहरादून में एयरपोर्ट–थानो–रायपुर मार्ग के सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए 15.45 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। गदरपुर क्षेत्र में दो पुलों को क्लास-बी से क्लास-ए लोडिंग श्रेणी में उन्नत करने के लिए 4.52 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ऊखीमठ एवं अगस्त्यमुनि क्षेत्रों में तीन पुलों को सिंगल लेन से डबल लेन क्लास-ए लोडिंग में अपग्रेड करने के लिए 5.20 लाख रुपये, तथा चकराता–लाखामंडल मार्ग पर मंझगांव आरसीसी पुल को क्लास-ए लोडिंग में उन्नत करने के लिए 3.25 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

इन सभी स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, आपदा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर आवागमन, शिक्षा एवं सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment