अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून की सड़कों पर रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग हादसों में युवती और महिला की दर्दनाक मौत

On: December 16, 2025 6:08 PM
Follow Us:

देहरादून में तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए। इन घटनाओं में एक युवती और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

हरिद्वार बाईपास पर ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती

हरिद्वार बाईपास पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान 22 वर्षीय विज्ञानी डुसेजा निवासी करनपुर के रूप में हुई है। वह आइएसबीटी स्थित एक आईवीएफ सेंटर में कार्यरत थी और रोज की तरह मंगलवार सुबह स्कूटी से ड्यूटी के लिए जा रही थी। हरिद्वार बाईपास पर चलते समय एक पैदल महिला को बचाने के प्रयास में उसकी स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के तुरंत बाद घायल युवती को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतका के पंचायतनामा की कार्रवाई कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक हरिद्वार बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित किया।

राजपुर में मार्निंग वॉक पर निकली महिला की कार की टक्कर से मौत

दूसरी घटना राजपुर क्षेत्र की है, जहां मार्निंग वॉक पर निकली एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

मृतका के पति पवन कुमार गुप्ता निवासी दून विहार, जाखन ने बताया कि उनकी पत्नी मीना गुप्ता 14 दिसंबर की सुबह रोज की तरह वॉक पर निकली थीं। अम्मा कैफे और साईं मंदिर के बीच एक काले रंग की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

घटना के समय महिला की कुछ सहेलियां भी थोड़ी दूरी पर मौजूद थीं, जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें विक्रम से मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजपुर थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

माजरा में टाइल्स से भरा ट्रक पलटा, तीन घायल

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित माजरा में भी एक सड़क हादसा सामने आया। टाइल्स और पत्थरों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि ट्रक निरंजनपुर सब्जी मंडी की ओर जा रहा था। सामने अचानक एक एक्टिवा आने पर चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक संतुलन खो बैठा और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरी टाइल्स सड़क पर बिखर गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

लगातार हो रहे इन सड़क हादसों ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। जरूरत है कि वाहन चालक नियमों का पालन करें और प्रशासन सख्ती बरते, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment