अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां शैलपुत्री की पूजा कर प्रदेश की समृद्धि की कामना

On: September 22, 2025 10:26 AM
Follow Us:

देहरादून। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व आज से आरंभ हो गया है। आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होने वाले इन नौ दिवसीय महापर्व का हिंदू समाज में विशेष महत्व है। इस बार नवरात्र 22 सितंबर, सोमवार से प्रारंभ हुए हैं। मान्यता है कि इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जो सुख-समृद्धि, राष्ट्र उन्नति और जनकल्याण का प्रतीक माना जाता है।

नवरात्र के प्रथम दिवस की अधिष्ठात्री देवी मां शैलपुत्री की आराधना के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं राज्य की निरंतर उन्नति के लिए मां से प्रार्थना की।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार प्रतिपदा तिथि पर उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का संयोग बना है, जिसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस विशेष योग में मां की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में समृद्धि का संचार होता है।

शारदीय नवरात्र का यह आरंभ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है।

यह भी पढें- देहरादून: पेपर लीक के आरोपों से भड़के युवाओं ने किया सड़क जाम, उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने सचिवालय की ओर किया कूच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment