"वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया नहीं रहे, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर; मुख्यमंत्री धामी सहित कई नेताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि" - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया नहीं रहे, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर; मुख्यमंत्री धामी सहित कई नेताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि”

On: June 3, 2025 9:33 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड की पत्रकारिता में एक गहरा शोक छा गया जब सोमवार सुबह दैनिक जागरण उत्तराखंड के राज्य ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत सहित पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

विकास धूलिया पिछले लगभग तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय थे और दैनिक जागरण से करीब 25 वर्षों से जुड़े हुए थे। वे वर्तमान में दैनिक जागरण देहरादून मुख्यालय में राज्य ब्यूरो प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। रविवार को भी वे कार्यालय में उपस्थित थे और सोमवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने के कारण यह दुखद समाचार सामने आया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

उनकी अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट में संपन्न हुई, जहाँ उन्हें नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों ने उनके आवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उनके देहराखास स्थित आवास पर पहुँचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। स्व. धूलिया अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री और बीमार वृद्ध माँ को छोड़ गए हैं। मूल रूप से कोटद्वार निवासी विकास धूलिया अपने परिवार के साथ देहराखास, देहरादून में निवास कर रहे थे।

उनकी अंतिम यात्रा में उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, दैनिक जागरण परिवार के सदस्य, राज्य सूचना आयुक्त कुशल कोठियाल, योगेश भट्ट, राजपुर विधायक खजानदास, सचिव धीराज गर्ब्याल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और शुभचिंतक शामिल हुए।

हरिद्वार में पूर्व मंत्री व विधायक मदन कौशिक, एसएसपी परमेंद्र डोभाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित कई अधिकारियों ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय सहित अन्य नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन से न केवल दैनिक जागरण परिवार बल्कि संपूर्ण पत्रकारिता जगत ने एक समर्पित और ईमानदार पत्रकार को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना बेहद कठिन है।

यह भी पढें- चमोली : आईपीएस तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ थाना लिया गोद, दर्शन के उपरांत किया व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment