अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से की अहम बैठक

On: August 22, 2025 5:12 PM
Follow Us:

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार 22 अगस्त को उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय विद्युत एवं आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और राज्यसभा व लोकसभा सांसदों के साथ संगठन बैठक भी हुई।

सीएम धामी ने नितिन गडकरी को उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में आई अतिवृष्टि और आपदा से सड़कों व पुलों को हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय मदद से इन सड़कों और पुलों की शीघ्र मरम्मत व पुनर्निर्माण की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मंत्रियों से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने ऋषिकेश में एचटी/एलटी विद्युत लाइनों के अंडरग्राउंड और स्वचालन परियोजनाओं के लिए ₹547.83 करोड़ की डीपीआर की स्वीकृति पर आभार व्यक्त किया। इसके अलावा हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के लिए 315 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को भी आरडीएसएस योजना में शामिल कर शीघ्र अनुमोदन की प्रार्थना की।

सीएम धामी ने 2027 कुंभ के दृष्टिगत ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य तीर्थ क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, आवास योजनाओं और गंगा तट विकास के लिए टीएचडीसी की सीएसआर निधि से 100 करोड़ रुपए के सहयोग का अनुरोध किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में एचपी घटक के तहत 15,281 आवासीय इकाइयों में ईडब्ल्यूएस वर्ग को ऋण सुविधा सुनिश्चित करने और पूर्ववर्ती 40:40:20 भुगतान प्रणाली पुनः लागू करने की मांग की।

दिल्ली में आयोजित संगठन बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद अजय टम्टा, अजय भट्ट, माला राजलक्ष्मी शाह और प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढें- हरिद्वार: किसानों पर लाठीचार्ज के बाद टोल प्लाजा पर जारी अनिश्चितकालीन धरना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment