अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने बलिदानियों को नमन किया, कहा– संस्कृति बचाने को लव और लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई

On: October 3, 2025 6:31 AM
Follow Us:

राज्य आंदोलनकारियों को नमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 का दिन राज्य के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। यह गोलीकांड जलियांवाला बाग से भी अधिक क्रूर था, जिसे अदालत ने भी स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जब तक आंदोलनकारियों और उनके परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान को बचाने के लिए सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध मजारों और मस्जिदों को हटाया गया है और दंगाइयों से नुकसान की भरपाई करवाई जा रही है।

मदरसों में सरकार का पाठ्यक्रम अनिवार्य

धामी ने कहा कि राज्य में अब मदरसा बोर्ड को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा चुके हैं। अब तक 250 से अधिक मदरसे बंद किए जा चुके हैं। 1 जुलाई 2026 के बाद केवल वही मदरसे चलेंगे, जो सरकार द्वारा निर्धारित स्कूली पाठ्यक्रम को अपनाएंगे। अन्यथा उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

नौ हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 9000 एकड़ से ज्यादा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नकल विरोधी कानून और युवाओं को नौकरियां

धामी ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद पिछले चार वर्षों में 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत आरक्षण और महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।

समान नागरिक संहिता और ऑपरेशन कालनेमि

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है। इसके अलावा ऑपरेशन कालनेमि के जरिए सनातन संस्कृति को बदनाम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

स्मारक स्थल का होगा विकास

मुख्यमंत्री ने मंच से तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि स्मारक स्थल के लिए री-डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। यहां एक भव्य कैंटीन बनाई जाएगी, जिसे संस्कृति विभाग स्थापित करेगा। साथ ही रामपुर तिराहा पर उत्तराखंड की बसों के ठहराव के लिए स्टॉपेज विकसित किया जाएगा, ताकि यह स्थल हमेशा बलिदानियों की याद दिलाता रहे।

महावीर शर्मा की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री धामी ने पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने बताया कि स्मारक निर्माण के लिए महावीर शर्मा ने अपनी जमीन दान की थी। इस मौके पर उनके पुत्र पप्पू शर्मा ने मुख्यमंत्री को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें –Uttarakhand Weather Update: देहरादून सहित कई इलाकों में तेज बारिश, आज फिर यलो अलर्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment