अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में ग्रामीण पर्यटन को नई उड़ान: हर जिले में बनेंगे दो टूरिज्म विलेज, आधुनिक सुविधाओं का होगा विकास

On: January 9, 2026 6:36 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार राज्य में ग्रामीण पर्यटन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में दो-दो ग्रामीण पर्यटन गांवों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन सुविधाओं से विकसित कर मॉडल टूरिज्म विलेज के रूप में तैयार किया जाएगा। इन गांवों के चयन की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति को सौंपी जाएगी।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने गुरुवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्रामीण पर्यटन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में टास्क फोर्स समिति का शीघ्र गठन किया जाए। इस समिति में ग्रामीण विकास, आयुष, कृषि, उद्यान, सुगंध पौधा केंद्र, पंचायत राज, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सहित अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया जाएगा। समिति अपने जिले के दो उपयुक्त गांवों का चयन कर विस्तृत प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजेगी।

पर्यटन सचिव ने विभिन्न जिलों में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए विशेष निर्देश भी दिए। उन्होंने अल्मोड़ा के कसार देवी, पिथौरागढ़ के मदकोट, नैनीताल के प्योड़ा और देहरादून के लाखामंडल को वेलनेस टूरिज्म से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं बागेश्वर के लीति गांव में सामुदायिक एवं साहसिक पर्यटन तथा चमोली के घेस, उत्तरकाशी के जखोल, टिहरी के सौड़ और रुद्रप्रयाग के सारी गांव को साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चयनित गांवों का समग्र विकास सभी विभागों के आपसी समन्वय से किया जाएगा, ताकि ये गांव पर्यटन के क्षेत्र में उदाहरण बन सकें और स्थानीय लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। बैठक में अपर सचिव ग्रामीण विकास झरना कमठान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूटीटीडीबी बी.एल. राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की भी हुई समीक्षा

बैठक के दौरान पर्यटन सचिव ने आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा का संचालन सुचारू, सुरक्षित और समुदाय आधारित हो, इसके लिए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। यात्रा मार्ग पर स्थित विश्राम स्थलों को सुव्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही उन्होंने यात्रा से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment