अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Rudraprayag News: मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, डोली उखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी

On: November 18, 2025 6:36 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग: पंच केदारों में द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार प्रातः विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब शीतकाल में भगवान की चल उत्सव विग्रह डोली उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी।
मुख्य पुजारी शिव लिंग के अनुसार, सुबह पांच बजे हक-हकूकधारी ग्रामीणों एवं आचार्यों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए कपाट बंद करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सभी धार्मिक विधियों के पश्चात स्वयंभू लिंग को समाधि दी गई और भोग मूर्तियों को उत्सव डोली में प्रतिष्ठित किया गया।
कपाट बंद होने के बाद डोली पहले गोंडार गांव के लिए रवाना हो गई।
इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:
• 19 नवंबर: राकेश्वरी मंदिर, रांसी में रात्रि प्रवास
• 20 नवंबर: गिरिया में डोली का पड़ाव
• 21 नवंबर: उखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में डोली का विधिवत विराजमान होना
मनसूना में तीन दिवसीय मेला
डोली के आगमन पर मनसूना में 18 से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला समिति के अध्यक्ष संजय मनवाल ने बताया कि मेले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों की विविध प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें –Haridwar News: दिसंबर से बाहरी राज्यों के वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस, बॉर्डर पर हाई-टेक कैमरों से होगी वसूली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

Leave a Comment