अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए 146.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

On: September 13, 2025 8:41 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 146.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसमें सड़क चौड़ीकरण, पंपिंग योजना, निदेशालय निर्माण के साथ-साथ कुंभ मेले के लिए भी भारी बजट शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय से लेकर कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए 3.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। साथ ही बागेश्वर जिले में बोड़ी धुराफाट पंपिंग योजना में सेंट्रीफ्यूगल पंप सेट लगाने हेतु 4.73 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन विभाग के निदेशालय एवं सदर मालखाने के निर्माण कार्य के लिए 7.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिसमें पहली किस्त के तौर पर 40% राशि जारी की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, कुंभ मेले से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए 113 करोड़ रुपये की बड़ी राशि को मंजूरी दी गई है, जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने जल संस्थान की तीन योजनाओं के लिए 9.22 करोड़ रुपये और पेयजल निगम की 17 योजनाओं के लिए 8.36 करोड़ रुपये की भी स्वीकृति दी है।

साथ ही किच्छा, ऊधमसिंह नगर निवासी देवकी देवी को लोकतंत्र सेनानी पेंशन भी मंजूर की गई है। उन्हें जून 2017 से अक्टूबर 2022 तक प्रति माह 16,000 रुपये, जबकि नवंबर 2022 से अब तक 20,000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड: नवरात्र व त्योहारी सीजन में कुट्टू आटे में मिलावट रोकने सरकार की कड़ी कार्रवाई, FDA अलर्ट पर, खुले आटे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment