अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की : शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में भिड़ंत, फायरिंग-पथराव में युवक की मौत, गांव में तनाव

On: February 1, 2026 4:11 PM
Follow Us:

रुड़की में संत रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा उस समय हिंसा में बदल गई, जब दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते-देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। रविवार को हुई इस घटना में फायरिंग और पथराव के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात को काबू में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में शोभायात्रा निकल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से अचानक फायरिंग शुरू हो गई और पथराव होने लगा। इस हिंसक झड़प में आनंद (28) निवासी ग्राम बिनारसी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में घायल विशाल (25) और योगेंद्र (27) को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
उधर, मृतक के परिजन और ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment